चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के पुराना बाजार सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाप्रसाद वितरण किया. कमेटी द्वारा 20 क्विंटल चावल दाल से बनी खिचड़ी और 30 क्विंटल सब्जी और 10 क्विंटल चटनी का वितरण किया गया. परंपरा के मुताबिक थाना प्रभारी राजेश कुमार ने पूजा अर्चना कर महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया. महाप्रसाद ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. लोग पंडाल परिसर में और सड़क के दोनों छोर पर बैठकर श्रद्धापूर्वक महाप्रसाद के रूप में खिचड़ी सब्जी और चटनी को भोग ग्रहण किया. (नीचे भी पढ़ें)

कमेटी के सदस्य और समाजसेवीयों ने महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर सहयोग किया. सभी हाथों में खिचड़ी, सब्जी और चटनी से भरे बाल्टी को लेकर डोर टू डोर जाकर लोगों के बीच प्रसाद वितरण किया. वही सड़क किनारे स्थित आवास के लोग भी अपने अपने घरों से पानी भरकर पीने के लिए लोगों के बीच पानी की व्यवस्था की. महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम में किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो इसके लिए सड़क किनारे स्थित सभी दुकानदार स्वेच्छा से अपनी दुकानों को बंद रखा और कार्यक्रम की समाप्ति के पश्चात दुकानों को खोला. वहीं स्थानीय प्रशासन द्वारा मुख्य सड़कों पर वाहनों के आवागमन रोकने के लिए बेरिकेटिंग किया गया ताकि लोग शांतिपूर्ण ढंग से प्रसाद ग्रहण कर सकें. मौके पर सीओ नवीन पूरती, पद्मश्री जमुना टुडू, नगर पंचायत की अध्यक्ष सोमवारी सोरेन, परमेश्वर रूंगटा, विनित रूंगटा, रविन्द्र नाथ मिश्रा, कौशल रूंगटा, कमेटी के अक्षय मोहंती, शंभूनाथ मल्लिक, अरिंदम दे, संजय दास, बाप्पी मल्लिक, राणा मल्लिक, पंकज दास, पतित दास, पार्थो मल्लिक समेत अन्य उपस्थित थे.





