चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के कालियाम पंचायत के कालियाम गांव में बिती रात एक जंगली हाथी ने खोड़ी महतो नामक दिव्यांग वृद्धा के घर को तोड़ डाला. हाथी ने घर में रखे चावल और आटा को खाकर और छींट कर बर्बाद कर दिया है. सूचना पाकर पंचायत के मुखिया दासों हेंब्रम पहुंचे और वस्तु स्थिति का जायजा लिया. मुखिया ने इसकी सूचना वन विभाग को दी. ग्रामीणों के मुताबिक रात में जंगल से निकल कर दो हाथी गांव में घुस आए थे. (नीचे भी पढ़ें)
एक हाथी ने खोड़ी महतो के घर को तोड़ डाला. खोड़ी महतो बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाने में सफल रही. गांव के पास के जंगल में हाथियों के आने से ग्रामीण काफी दहशत में हैं. क्योंकि शाम होने के बाद जंगल से निकलकर हाथी गांवों में घुस आते हैं और उपद्रव मचाते हैं. अनाज खाने के लिए हाथी घरों को तोड़ते हैं.











