गालूडीह: घाटशिला प्रखंड की जगन्नाथपुर गांव के बोडडीह टोला में एक जंगली हाथी ने बुधवार की रात उत्पात मचाया. यहां जंगलीहाथी ने एक घर को तोड़ दिया. गांव के परान टुडू के घर की दीवार तोड़ दी. दीवार तोड़कर हाथी ने घर में रखे धान को खा गया. घटना में घर के भीतर सोए हुए परिवार के लोग रोहित टुडू, लता टुडू, निशा टुडू, प्रियांशू टुडू, रवि टुडू, सहदेव टुडू, अजित टुडू, राजीव टुडू बाल-बाल बच गए. ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से हाथी को खदेड़ा. हाथी स्वर्णरेखा नदी की ओर चला गया. परान टुडू ने बताया कि बुधवार रात परिवार के सभी सदस्य घर के अंदर सो रहे थे. (नीचे भी पढ़ें)
रात को करीब 12 बजे अचानक एक जंगली हाथी ने दीवार और दरवाजे को तोड़ दिया. हम सभी डर गए और घर के अंतर ही चुपचाप छुप गए. कुछ देर तक हाथी रहा और घर में रखे धान को खाकर चला गया. पीड़ित परिवार ने वन विभाग से क्षतिपूर्ति देने की मांग की है. इधर जंगली हाथी के गांव में प्रवेश करने के बाद ग्रामीण दहशत में आ गए हैं. ग्रामीण डरे-समहे हैं. ऐसे में रात को घर से बाहर निकलना खतरे से खाली नहीं रह गया है.



