गालूडीह: गालूडीह महुलिया में गुरुवार को एक नई सरकारी राशन की दुकान का शुभारंभ किया गया. घाटशिला एमओ महेश प्रसाद ने जनवितरण राशन दुकान का विधिवत उद्घाटन किया. यह नई राशन दुकान स्थानीय निवासियों के लिए वरदान साबित होगी, जहां से उन्हें सस्ती दरों पर खाद्यान्न और अन्य आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध होंगी. इस दुकान के खुलने से क्षेत्र के लोगों को अब दूर-दराज की दुकानों पर नहीं जाना पड़ेगा. यह सुविधा विशेष रूप से गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी. दुकान में राशन कार्ड धारकों को नियमित रूप से गेहूं, चावल, दाल जैसी आवश्यक वस्तुएं रियायती दरों पर उपलब्ध करायी जाएंगी. विमल अग्रवाल ने बताया कि राशन दुकान में 304 कार्डधारी है. दुकान दो साल से बंद था. अनुकंपा में मार्च 2025 में दुकान का लाइसेंस मिला.



