गुड़ाबांदा: गुड़ाबांदा प्रखंड की सिंहपुरा पंचायत के नामोशोल जंगल में शनिवार को एक हाथी के प्रवेश किया है. जंगल में हाथी के आने से ग्रामीण काफी भयभीत हैं. ग्रामीणों ने कहा कि नामोशोल और आसपास के गांव जंगल से सटा हुआ है. जंगल में हाथी के आने से ग्रामीण काफी भयभीत हैं. ग्रामीणों ने वन विभाग के पदाधिकारी से मांग किया है कि समय रहते विभाग के कर्मी हाथी को गांव से दूर किसी सुरक्षित स्थान तक ले जाएं ताकि लोगों को किसी प्रकार का कोई नुक्सान ना हो. ग्रामीणों ने वन विभाग पदाधिकारी से हाथी को भगाने के लिए मशाल, पटाखें समेत अन्य सामग्री ग्रामीणों को उपलव्ध कराने की मांग की है.



