गालूडीह: लिव-इन रिलेशन की कोई सामाजिक स्वीकृति नहीं है. फिर भी युवा ऐसे संबंधों की ओर आकर्षित होते हैं. क्योंकि पुरुष हो या महिला दोनों अपने साथी के प्रति अपने दायित्व से बचना चाहते हैं. गालूडीह में लिव इन रिलेशनशिप का एक अनोखा मामला सामने आया है. पश्चिम बंगाल के पुरुलिया का एक लड़का गालूडीह थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती के साथ करीब तीन साल से रिलेशनशिप में रह रहा था. इसके बाद जब शादी की बात आयी तो युवक ने शादी से साफ इनकार कर दिया. मामले को लेकर युवती के युवती ने गालूडीह थाने में शिकायत की थी. जानकारी के अनुसार, गुरुवार को युवती का सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराया गया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.



