चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिला के एथलेटिक्स के खिलाड़ी 17वीं झारखंड क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता के लातेहार के महुआडांड़ के लिए बस से रवाना हुए. सभी खिलाड़ी 7 दिसंबर को प्रतियोगिता में पश्चिमी सिंहभूम जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे. पिछले वर्ष जमशेदपुर में आयोजित क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में पश्चिमी सिंहभूम जिला के खिलाड़ियों ने कुल 5 पदक जीता था. एसोसिएशन के महासचिव अजय नायक ने आशा जताया है कि इस बार जिला के खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करेंगे और ज्यादा पदक प्राप्त करेंगे. (नीचे भी पढ़े)
पुरुष वर्ग 10 किमी लालू कालुंडिया,गणेश कालुंडिया, नारायण बिरुवा, महिला वर्ग 10 किमी दिलकी पारेया, बा माई तिरिया, सावित्री गुइया, सुनीता देवी, सोनम बारला, अंडर 20 बालक 8 किमी मांगू इचागुटू, सन्नी कोडा, अंडर 20 बालिका 6 किमी चमन सुंडी, अंडर 16 बालक 2 किमी बिंडराय पूर्ति अंडर 16 बालिका 2 किमी पूजा महतो, नाउरी मुंडा कोच एवं मैनेजर काश्मीर कांडेयांग सभी खिलाड़ियों को एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक सांसद श्रीमती जोबा माझी, संरक्षक विधायक जगत माझी, समाजसेवी मुकुंद रुंगटा ,अनिल खिरवाल अध्यक्ष नितिन प्रकाश, उपाध्यक्ष नीरज संदवार, गौरीशंकर महतो, बलराज हिंदवार, महासचिव अजय नायक,संयुक्त सचिव अर्जुन महाकुड कोषाध्यक्ष दीपक पासवान , पिंटू अग्रवाल, मुकेश मोदी, संजीव,पुनम, प्रीति, सिद्धार्थ, लखिंदर, शिवा, देवाशीष, प्रीतम, मुन्ना ,आदि संघ के पदाधिकारी और खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी.



