
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड कार्यालय से सटे लैम्पस में विगत एक माह पूर्व 265 बोरी गेहूं बीज लाया गया है परंतु जानकारी के अभाव में अब तक किसानों ने लैम्पस से गेहूं नहीं खरीदा है. यह जानकारी लैम्पस कर्मी अरुण राय ने दी है. उन्होंने कहा कि लैम्पस में 265 गेहूं बीज उपलब्ध है, कहा कि 40 किलो गेहूं की प्रति बोरी की कीमत 670 रूपए है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के किसान द्वारा अब तक गेहूं बीज की खरीददारी नहीं किया गया है। कहा कि कृषि विभाग द्वारा प्रचार-प्रसार किया जाए तो शायद गेहूं बीज की बिक्री हो अन्यथा लैम्प्स में ही पड़े-पड़े धान बीज नष्ट हो जाएगा.












