चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत लोधाशोली पंचायत भवन के समीप स्थित एक जियो मोबाइल टावर में मंगलवार को शॉर्ट सर्किट होने के कारण अचानक आग लग गई. टावर से आग की लपटें और धुआं उठते देख स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते वहां अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि टावर में संभवतः शॉर्ट सर्किट हुआ जिसने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया.




