गालूडीह : गालूडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत भुरूडांगा गांव में रविवार को एनवाईसी भुरूडांगा द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हो गया. कार्यक्रम में झामुमो नेता काजल डॉन, बड़ादुर्गा मुर्मू और सुशांत पात्र उपस्थित रहे. उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फाइनल मैच का शुभारंभ कराया. इस फुटबॉल प्रतियोगिता में 24 टीमों ने भाग लिया. (नीचे भी पढ़ें)
फाइनल मैच तिलका एफसी हाड़तोपा और जूनियर जारपा बाघुड़िया के बीच खेला गया, जिसमें तिलका एफसी हाड़तोपा ने जूनियर जारपा बाघुड़िया को हराकर प्रतियोगिता जीत ली. अतिथियों द्वारा विजेता टीम को 30 हजार रुपये व ट्रॉफी एवं उपविजेता टीम को 20 हजार रुपये व ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया. वहीं, शाम को पुरुष और महिलाओं के लिए स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया.



