घाटशिला : पहली सुबह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी और जिला पार्षद देवयानी मुर्मू ने बाइक पर सवार होकर घाटशिला प्रखंड के काडाडूबा पंचायत के विभिन्न गांव का दौरा कर ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनी. श्री षाड़ंगी ने समाजसेवी हीरा सिंह के आग्रह पर गनधनिया के दृष्टिहीन मंगल टुडू को वल्लभ यूथ ऑर्गेनाइजेशन की तरफ से स्मार्ट स्टिक मुहैया कराया गया और बाडाजमुना निवासी चन्द्र मोहन टुडू, जो एक्सीडेंट हो जाने के बाद चलने-फिरने में असमर्थ थे, उन्हें नाम्या स्माइल फाउंडेशन के तरफ से बैसाखी मुहैया कराई गयी. (नीचे भी पढ़ें)
स्मार्ट स्टिक और बैसाखी मिलने से अब उन लोगों का जीवन आसान बनेगा. इस दौरान दोनों के चेहरे पर खुशी साफ दिख रही थी. सभी ने पूर्व विधायक व नाम्या स्माइल फाउन्डेशन के संस्थापक कुणाल षाड़ंगी और वल्लभ यूथ ऑर्गेनाइजेशन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि ऐसे कठिन समय में संस्था ने उनकी परेशानी समझकर मदद की, जिसे कभी भूला नहीं जा सकता है. मौके पर जिला पार्षद देवयानी मुर्मू, बाकी पंचायत के मुखिया फागू सोरेन, कालापाथर के वार्ड सदस्य सोनाराम सोरेन, हीरा सिंह, अजय राज, अभिजीत प्रशांत सिंह, राजू सिंह, टिल्लू सिंह, अजीत गोप, हरिहर हेंब्रम, परमजीत सिंह, दिलीप कुमार ग्वाला समेत अन्य उपस्थित थे.




