गालूडीह : गालूडीह में ईद का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. गालूडीह स्थित जामा मस्जिद में शनिवार को ईद की नमाज मौलाना रमजान साहब के नेतृत्व में अदा की गई. मस्जिद में सुबह से ही लोग पहुंचने लगे थे. देश की तरक्की, अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारा के लिए दुआ मांगी गई. गालूडीह थाना क्षेत्र के सैकड़ो लोगों ने ईद की नमाज एक साथ अदा की और एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी. (नीचे भी पढ़ें)

नमाज के बाद लोगों ने गरीब बच्चों को ईदी और मिठाइयां बांटी. साजिद अहमद ने अपील करते हुए कहा कि गरीबों के साथ ईद की खुशियां बांटे. लोगों में खुशियां बांटने का नाम ईद है. इसलिए गरीबों व जरुरतमंदों की खूब मदद करें. इस मौके पर गालूडीह थाना प्रभारी सुखसागर सिंह चौधरी अपने दल बल के साथ उपस्थित रहे.




