जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत भुइयांडीह कान्हू भट्ठा में रिश्तेदार के साथ हुये विवाद में तीन लोग घायल हो गये है. तीनों घायलों का इलाज एमजीएम में चल रहा है. घायल में सुशीला देवी, बड़ा बटा रोहित कुमार और छोटा बेटा शंभू कुमार घायल है. वहीं घायल सुशीला देवी ने बताया कि घर बन रहा था. जिसके बाद नई सीढ़ी बनायी गयी थी. सीढ़ी बनने के बाद उसपर पानी का छिड़काव हो रहा था. तभी उनके घर के बगल में उनकी चाची भी रहती है, जो पानी छिड़काव को लेकर लड़ायी करने लगी. वहीं आरोपी चाची शोभा देवी, भाई अखिलेश साव, बेटा प्रिस कुमार, बेटी निशा कुमारी और पड़ोसी अशोक कुमार ने ईंट और बांस से हमला कर घर के तीन सदस्यों को घायल कर दिया. घटना के बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गयी. इसके बाद मौके पर पहुंची मामले की जांच कर रही है.




