घाटशिला: घाटशिला प्रखंड के कालचिती पंचायत भवन में भाजपा नेत्री डॉक्टर सुनीता देवदूत सोरेन के तत्वावधान में आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का उद्घाटन भाजपा विधायक दल के नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि स्वास्थ्य ही धन है. इसलिए अपने स्वास्थ्य का हर एक व्यक्ति को ध्यान रखना चाहिए. उन्होंने भाजपा नेत्री डॉ सुनीता देवदूत सोरेन और उनकी टीम सराहना की. ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य जांच शिविर विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा आयोजित करना सराहनीय कार्य है.(नीचे भी पढ़े)

उन्होंने कहा कि डॉ एवं नेता जनता के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहते हैं, इसलिए इस मंच से सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील किया कि हर एक व्यक्ति को सरकार से मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधा का लाभ दिलाने का प्रयास करें. उन्होंने कहा कि झारखंड में सबसे ज्यादा एनीमिया और कुपोषण के शिकार बच्चे होते हैं. अस्पताल में मुफ्त इलाज हो रहा है वैसे लोगों को चिन्हित कर सरकारी अस्पताल तक पहुंचाने की व्यवस्था हर कार्यकर्ता को करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार गरीबों के उत्थान के प्रति कई योजनाएं धरातल पर उतारी है जिसका लाभ लोगों को मिल रहा है.(नीचे भी पढ़े)
पीएम नरेंद्र मोदी एक विजन के साथ क्षेत्र का विकास कर रहे हैं. क्षेत्र के लोग सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर लाभान्वित हो.सुनीता देवदूत सोरेन ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा का घोर अभाव है. समुचित चिकित्सा व्यवस्था नही होने के कारण सुदूरवर्ती इलाकों के लोग स्वास्थ्य सुविधा का लाभ पाने से वंचित है. श्रीमती देवदूत सोरेन ने कहा कि कालचिती में स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाना है. (नीचे भी पढ़े)
कहा की हम स्वास्थ्य होंगे तो ही स्वस्थ्य समाज का निर्माण होगा. उन्होंने शिविर को सफल बनाने में उनकी मदद करने के लिए सभी ग्रामीण और भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया. शिविर में 1148 मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर निःशुल्क दवा का वितरण किया गया. मौके पर पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, लखन मांडी, जिला अध्यक्ष सौरभ चक्रवर्ती, संजय तिवारी, पोल्टू सरदार, मनोज प्रताप सिंह, सुब्रत दास समेत अन्य उपस्थित थे.



