बहरागोड़ा: पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ दिनेश षाडंगी के छोटे भाई और पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी के चाचा द्विजेन षाडंगी उर्फ कुनू षाडंगी का पार्थिव शरीर बहरागोड़ा स्थित आवास से बुधवार की दोपहर बहरागोड़ा के उनके पैतृक गांव गंडानाटा लाया गया. बहरागोड़ा से निकली शव यात्रा माटिहाना, चन्द्रपुर, भुतिया, मानुषमुरिया, पाथरा गांव होते हुए गंडानाटा पहुंची और कुनू बाबू के शव को ग्रामीणों के अंतिम दर्शन के लिए रखा गया. शव यात्रा के दौरान जगह जगह पर ग्रामीणों ने रोकर कुनू बाबु की अंतिम दर्शन कर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. गंडानाटा गांव में अंतिम दर्शन करने के लिए और पुष्प अर्पित करने के लिए जन सैलाब उमड़ा. विभिन्न गांव के ग्रामीण गांव के पास पुष्प लिए खड़े थे, रास्ते में हजारों महिला और पुरुषों में नम आंखों से पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. गांव की महिलाओं का रो रोकर बुरा हाल था. महिलाओं ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किए. दोपहर 12:00 बजे पार्थिव शरीर गंडानाटा स्थित पैतृक आवास पहुंचा. यहां पार्थिव शरीर आने के पूर्व से ही हजारों लोगों की भीड़ जमी थी. बहरागोड़ा चाकुलिया धालभूमगढ़ घाटशिला मुसाबनी समेत अन्य शहरों से भी लोग उनके अंतिम दर्शन करने के लिए जुटे थे.(नीचे भी पढ़े)
हर किसी की आंखें नाम थी. गंडानाटा में कुनु बाबू के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. गंडानाटा गांव में ही द्विजेन षाडंगी उर्फ कुनु षाडंगी की अंतिम संस्कार किया गया. मौके पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ दिनेश षाडंगी, बिनी षाड़गी, पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी, कुनु षाडंगी के पत्नी डोली षाडंगी, पुत्र ऋषि षाडंगी, बेटी रूचि षाडंगी, घाटशिला के पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, सरोज महापात्रा, पद्मश्री जमुना टुडू, शंभूनाथ मल्लिक, लखन मांडी, दिनेश साव, कांग्रेस के अनिल मिश्रा, रमाकांत शुक्ला, विक्रम सिंह चौहान, भाजपा नेता निर्मल दुबे, सुमन मंडल, संजय सिंह, संजय दास, अर्जुन पूर्ति, शिव चरण हांसदा, सुनाराम हांसदा, दिनेश सिंह, राजकुमार मोदक, सौरभ चक्रवर्ती, चंडी चरण साव,चंडी साधु, प्रमोद गोप, रंगलाल महतो, गोउर दे, सत्यजीत दास समेत अन्य उपस्थित थे.



