बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के पाथरी पंचायत के बामडोल एटूजेड सार्वजनिन गणेश पूजा कमेटी की ओर से इस वर्ष धूमधाम के साथ श्रीश्री गणेश पूजा मनाया जाएगा. इसको लेकर एटूजेड गणेश पूजा कमेटी बामडोल की ओर से 10 फीट की एक भव्य गणेश मूर्ति का निर्माण कराया जा रहा है, जिसको लेकर कमेटी के सदस्य जोर-शोर से तैयारी में जुटे हुए हैं. 14 सितंबर को विघ्नहर्ता गणेश की पूजा होने के कारण कारीगर इस भव्य श्री गणेश मूर्ति का अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं. बामडोल तालाब के समीप एटूजेड गणेश पूजा कमेटी की ओर से भव्य पंडाल का भी निर्माण कराया जा रहा है. कमेटी के सदस्यों ने बताया कि इस बार दो दिवसीय पश्चिम बंगाल से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
साथ ही बहरागोड़ा क्षेत्र में विभिन्न शिक्षण संस्थानों और गली-मोहल्लों में छात्रों द्वारा विघ्नहर्ता गणेश पूजा की तैयारी एक माह पहले शुरू कर दी गयी है. पंडाल का निर्माण किया जा रहा है. बहरागोड़ा, चौरंगी, चड़कमारा, जगन्नाथपुर, मौदा, बेंदा, खांडामौदा गांव के पूजा के लिए मूर्तिकार प्रतिमा को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं.




