चाकुलिया : जन्माष्टमी के अवसर पर चाकुलिया के विभिन्न मंदिरों में भगवान कृष्ण की पूजा अर्चना करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. महोत्सव के अवसर पर बाजार क्षेत्र के राम मंदिर और ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर को मंदिर कमेटी द्वारा भव्य रूप से सजाया गया और हर्षोल्लास के साथ भगवान की जन्म महोत्सव धुमधाम से मनाया गया. लोगों ने देर रात तक महोत्सव के अवसर पर स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए गए भजन गितों का लुफ्त उठाया और रात के 12 बजे कृष्ण के जन्म के अवसर पर मंदिर परिसर जय श्री कृष्ण की जय और नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की कि नारों से गूंज उठा. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र चालुनिया पंचायत के जोड़ाम गांव स्थित तुलसीबनी शिवराम आश्रम परिसर में भी लोगों ने श्रद्धा पूर्वक भगवान श्रीकृष्ण की जन्मोत्सव मनाया और पूजा अर्चना की.




