चाकुलिया : चाकुलिया के डाक बांग्ला परिसर में आयोजित नौ दिवसीय नेताजी सुभाष मेला सह गूंज महोत्सव में आयोजित डांस झारखंड डांस प्रतियोगिता में विभिन्न स्थानों से पहुंचे प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा से लोगों का मन मोह लिया. प्रतियोगिता में धनबाद के राहुल पाठक प्रथम, जमशेदपुर के रोशन पातर द्वितीय, तृतीय स्थान खड़गपुर के सिवांगी दास और चौथे स्थान पर जमशेदपुर के गणेश केशरी रहे. प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को मंगलवार शाम को पुरस्कार वितरण किया जाएगा. समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा. मेले के अंतिम दिन मनोहर लाल प्लस टू उच्च विद्यालय मैदान परिसर में विभिन्न प्रकार के झारखंडी नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा.











