• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Wednesday, August 19, 2026
27 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur rural health camp – शंकरदा पंचायत भवन में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 60 ग्रामीणों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

Jamshedpur rural health camp – शंकरदा पंचायत भवन में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 60 ग्रामीणों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी पूर्वी सिंहभूम द्वारा ग्रामीण स्वास्थ्य जागरुकता अभियान के तहत भारत सरकार के उपक्रम यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के सीएसआर कार्यक्रम से मंगलवार को ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर के माध्यम से स्थानीय 60 ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गयी, जिन्हें जरूरत के अनुसार दवा दी गयी, आंखों की समस्या वाले ग्रामीणों को जरूरत के अनुसार चश्मा प्रदान की गयी. रेड क्रॉस का अगला ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर 23 जून को आयोजित होगा. मंगलवार के स्वास्थ्य शिविर के दौरान चिकित्सक डॉ जया मोइत्रा के साथ उनकी सहयोगी चिकित्सीय टीम, इन्टर्न सबिहा मेहर, रेड क्रॉस कार्यकर्ता राधेश्याम कुमार, राजेश मोहन प्रसाद, मुकेश कुमार बेरा मुख्य रूप से शिविर में शामिल थे. स्थानीय सहयोग यूरेनियम कारपोरेशन लिमिटेड के स्थानीय पदाधिकारियों द्वारा प्रदान किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

प्रधानमंत्री टीबी मुक्त अभियान का पोषण किट वितरण 18 को : भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा पिछले 4 वर्षों से लगातार किये जा रहे प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत पोषण सहायता अभियान में जरूरतमंद टीबी मरीजों को मासिक पोषण किट रेड क्रॉस भवन साकची से इस माह 18 जून को दिन में 4 बजे प्रदान किया जायेगा. रेड क्रॉस सोसायटी पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने बताया कि पिछले 47 महीनों से चलाये जा रहे. इस अभियान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को पोषण किट के रूप में एक महीने के पोषक व पौष्टिक आहार से भरे थैले प्रदान किये जाते हैं. (नीचे भी पढ़ें)

योग का 3 दिवसीय प्रशिक्षण सत्र रेड क्रॉस भवन में 19 से : भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी पूर्वी सिंहभूम द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय योग दवस के उपलक्ष्य में 3 दिवसीय विशेष योग प्रशिक्षण सत्र जो कि 40 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए लक्षित होगा, का आयोजन रेड क्रॉस भवन में 19 से 21 जून तक संध्या 4 बजे से 6 बजे तक किया जायेगा. इस सत्र में 40 वर्ष से अधिक उम्र के रेड क्रॉस के सदस्य एवं इस उम्र के अन्य कोई भी हाथ पैर व मानसिक रूप से स्वस्थ व्यक्ति अपना नामांकन करवा सकेंगे. रेड क्रॉस सोसाईटी पूर्वी सिंहभूम के 20 एम रोड बिष्टुपुर स्थित कार्यालय में तथा साकची रेड क्रॉस भवन कार्यालय में अपना नामांकन प्रातः 11 बजे से संध्या 6 बजे तक 18 जून तक करवा सकते हैं. इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का थीम ही उम्र को लेकर है – “योगा फार हेल्दी एजिंग”. झारखंड में रक्तदान के प्रणेता सुनील मुखर्जी को लाइफ टाइम अचीवमेंट मानव सेवा सम्मान और संजय चौधरी को बेस्ट ब्लड मोटिवेटर मानवसेवा सम्मान रेड क्रॉस ने दिया. झारखण्ड में रक्तदान अभियान के प्रणेता और भोलेंटरी ब्लड डोनर्स एसोसियेशन के संस्थापक अध्यक्ष सुनील मुखर्जी को पूर्वी भारत में रक्तदान को अभियान बनाकर जमशेदपुर से लेकर गुवाहाटी और मिजोरम तक रक्तदान की अलख जगाने के लिए रेड क्रॉस का लाईफ टाईम अचीवमेंट मानवसेवा सम्मान प्रदान किया गया. उन्हें रेड क्रॉस सोसायटी पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह तथा रेड क्रॉस उप सचिव श्याम कुमार ने शॉल ओढ़ाकर तथा पुष्प गुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया. इस कड़ी में युवाओं को प्रेरणाश्रोत और जमशेदपुर ब्लड सेन्टर को पूर्वी भारत में आईएसओ ग्रेड दिलाने तथा एफेरेसिस डोनेशन (कम्पोनेन्ट सेपरेशन) की शुरुआत जमशेदपुर में कराने वाले जमशेदपुर ब्लड सेन्टर के प्रशासक और महाप्रबंधक संजय चौधरी को बेस्ट ब्लड मोटिवेटर के सम्मान से शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्प गुच्छ प्रदान कर रेड क्रॉस सोसायटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने सम्मानित किया. विश्व रक्तदाता दिवस 14 जून 2026 के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में इन दोनों को सम्मानित कर रेड क्रॉस सोसायटी पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने कहा कि मंगलवार को जमशेदपुर रक्तदान के क्षेत्र में जिन उंचाईयों पर उसमें इन दोनों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है. रक्तदान करवाना और रक्त का बेहतर प्रबंधन करना इन दोनों ही कड़ी को इन लोगों ने इस तरीके से किया कि आज जमशेदपुर पूर्वी भारत का रक्तदान के मामले में सबसे आदर्श शहर है और इन दोनों के कारण यह जल्द ही पूरे देश में अव्वल होगा. इन दोनों के गाईडेंस में रेड क्रॉस सोसाईटी की पूर्वी सिंहभूम शाखा अपने रक्तदान अभियान को और मजबूत बनायेगी और हर जरूरतमंद को बिना रिप्लेसमेंट रक्त उपलब्ध कराने के लक्ष्य की ओर अग्रसर होगी. इस वर्ष बीभीडीए एवं जमशेदपुर ब्लड सेन्टर के साथ ब्लड मोटिवेटर प्रशिक्षण एवं रक्तदान कार्यक्रमों में रेड क्रॉस सहभागी रहेगा.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jharkhand secretariat Hungama : झारखंड के सचिवालय में घुसे जेपीएससी व जेएसएससी सीजीएल चयनित अभ्यर्थी, हंगामा
खबर

Jharkhand secretariat Hungama : झारखंड के सचिवालय में घुसे जेपीएससी व जेएसएससी सीजीएल चयनित अभ्यर्थी, हंगामा

August 19, 2026
Jamshedpur visit of kolhan commissioner : जमशेदपुर का दौरा करने पहुंचे कोल्हान के आयुक्त, कई बूथों का किया निरीक्षण, बैठक कर पारदर्शिता लाने पर जोर
खबर

Jamshedpur visit of kolhan commissioner : जमशेदपुर का दौरा करने पहुंचे कोल्हान के आयुक्त, कई बूथों का किया निरीक्षण, बैठक कर पारदर्शिता लाने पर जोर

August 19, 2026
Jharkhand student protest : रांची में छात्रों का चल रहा आंदोलन समाप्त, स्थगित करने की हुई घोषणा, उखड़ा टेंट और तंबू
खबर

Jharkhand student protest : रांची में छात्रों का चल रहा आंदोलन समाप्त, स्थगित करने की हुई घोषणा, उखड़ा टेंट और तंबू

August 19, 2026
Next Post
Tata steel wage revision meeting : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर मैनेजमेंट और यूनियन के बीच तल्खी बढ़ी, इन मुद्दों पर बढ़ा गतिरोध, एमडी और सीपीओ इस दिन आयेंगे, तब निकलेगा रास्ता

Tata steel wage revision meeting : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर मैनेजमेंट और यूनियन के बीच तल्खी बढ़ी, इन मुद्दों पर बढ़ा गतिरोध, एमडी और सीपीओ इस दिन आयेंगे, तब निकलेगा रास्ता

Jamshedpur mining raid : जुगसलाई में खनन विभाग का छापा, शिव घाट में किये गये अवैध बालू भंडारण का खुलासा, बड़े पैमाने पर बालू जब्त, भंडारण करने वाले संकटा सिंह कल्लू पर केस दर्ज

Jamshedpur mining raid : जुगसलाई में खनन विभाग का छापा, शिव घाट में किये गये अवैध बालू भंडारण का खुलासा, बड़े पैमाने पर बालू जब्त, भंडारण करने वाले संकटा सिंह कल्लू पर केस दर्ज

Jamshedpur rural proud – महिला किसान के आम को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान, लंदन हुआ निर्यात

Jamshedpur rural proud - महिला किसान के आम को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान, लंदन हुआ निर्यात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day saturday 15th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 15 अगस्त 2026

Jamshedpur theft – मानगो में महिला के घर से लाखों की चोरी, आभूषण व नकदी उड़ा ले गए चोर, देखिए – video

Jamshedpur encroachment removal drive : जेमको से हटाया गया एक दर्जन दुकानें, विरोध करने आये लोगों को पुलिस और टाटा स्टील के सुरक्षाकर्मियों को दौड़ाकर पीटा, देखिये – video

Jamshedpur pre independence day : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देशभक्ति के रंग में रंगा जमशेदपुर, कविता, गीत और नृत्य की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

Jamshedpur mla saryu roy initiative : जमशेदपुर के विधायक सरयू राय के निर्देश पर बाढ़ प्रभावित लोगों को कराया भोजन, बाढ़ पीड़ितों की हुई मदद

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur rural theft : बोड़ाम के भादूडीह में एस्बेस्टस की छत काटकर दुकान में चोरी, नगदी समेत 1.20 लाख के सामान चुरा ले गए चोर

Jamshedpur rural theft : भादूडीह में एस्बेस्टस की छत काटकर दुकान में चोरी, नकदी समेत लाखो का सामान ले उड़े चोर

Jamshedpur theft : परसुडीह में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, स्वतंत्रता दिवस मना रहे थे लोग, चोरो ने किया हाथ साफ

Jamshedpur press club : स्वतंत्रता दिवस पर जमशेदपुर प्रेस क्लब में ध्वजारोहण, सदस्यों के लिए शुरू हुई मेडिकल सुविधा

Press club of Jamshedpur : प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह, पत्रकारों से सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान

Jamshedpur police line independence day : जमशेदपुर पुलिस लाइन में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, 25 पुलिसकर्मी सम्मानित

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News