चाकुलिया: चाकुलिया सीएचसी परिसर में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत प्रखंड के विभिन्न गांवों से पहुंची 200 गर्भवती माताओं की स्वास्थ्य जांच की गई. अभियान के तहत सीएचसी की चिकित्सक डॉ सोमा माझी ने गर्भवती माताओं की स्वास्थ्य की जांच कर उचित परामर्श दी और जरूरतमंद माताओं को दवा उपलव्ध कराया गया.(नीचे भी पढ़े)
विदित हो की हर माह के 9 तारिख को सीएचसी परिसर में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत प्रखंड के विभिन्न गांवों के गर्भवती माताओं की स्वास्थ्य जांच की जाती है.



