इस्लामाबाद : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया है. इमरान खान इस्लामाबाद हाईकोर्ट पेशी के लिए गए थे. इसके बाद कोर्ट से बाहर निकलते ही पाकिस्तानी रेंजर्स ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. कड़ी सुरक्षा के बीच इमरान को अज्ञात जगह ले जाया गया है. बीते कुछ दिनों से इमरान खान पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आइएसआइ के अधिकारी मेजर जनरल फैसल नसीर पर गंभीर आरोप लगा रहे थे. (नीचे भी पढ़ें)
इमरान की सरकार गिरने के बाद वे लगातार सत्तारुढ़ पार्टी पर निशाना साध रहे थे. इसके साथ ही उन्होंने पाकिस्तान सरकार पर सेना और आइएसआइ की कब्जे का बात भी कर रहे थे. बताते चले कि पिछले दिनों एक रोड शो के दौरान उनपर जानलेवा हमला भी हुआ था, जिसमें उन्हें चोटें आई थी. साथ ही इमरान की गिरप्तारी के लिए गए पुलिस और सेनाबलों से पार्टी के सदस्यों की लड़ाईयां भी हुई थी. (नीचे भी पढ़ें)
इसके बाद से अपने भाषाणों में उन्होंने अपने जान पर खतरे की बात कही थी. इमरान खान की पार्टी के नेता मुसर्रत चीमा ने एक वीडियो जारी कर कहा कि हाईकोर्ट के बाहर इमरान खान को बुरी तरह से पीटा गया है. विदित है कि इमरान खान क्रिकेट जगत में भी एक बड़ा नाम है, इमरान खान ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम की कमान भी संभाली है और अपने नेतृत्व में टीम को विश्वविजेता भी बनाया है.



