चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 10 के पंप हाउस नंबर 1 का मेन पाइप मंगलवार की सुबह फट जाने से नगर पंचायत के विभिन्न वार्डो में आज जलापूर्ति बाधित हो गई है. वही पंप हाउस के मेन पाइप के फटने से पाइप से पानी बेकार बह रहा है और जलापूर्ति नहीं होने से पानी की समस्या से स्थानीय लोग काफी परेशान हैं. (नीचे भी पढे)
इस संबंध में नगर पंचायत के कनीय अभियंता प्रदीप उरांव ने बताया कि पंप हाउस नंबर 1 के मेन पाइप फटने से फिलहाल क्षेत्र में जलापूर्ति बाधित है. उन्होंने बताया कि पाइप मरम्मत का कार्य चल रहा है,मरम्मत होते ही जलापूर्ति शुरू होगी.



