गालूडीह: बुधवार को जेकेएम कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट सांइस एंड कॉमर्स सालबनी में गोद लिए हुए सालदोहा गांव में स्वच्छता अभियान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. स्वास्थ्य जांच शिविर में अनुमंडल अस्पताल घाटशिला के डॉ नमिता झा, डॉ अर्चना सिंह, गोविंद रजक, नीलिमा तिग्गा, सरिता पन्ना की पुरी टीम ने स्त्री- पुरुष एवं बालक बालिकाओं का नि: शुल्क स्वास्थ्य जांच की.(नीचे भी पढ़े)
राष्ट्रीय सेवा योजना के तरफ से सभी ग्रामवासियों को दवा भी दी गयी. शिविर की देखरेख प्रोफेसर सुशांती कुमारी ने की. जांच शिविर में कालेज के सचिव डॉ नारायण प्रसाद एवं सभी एनएसएस स्वयंसेवक एवं सेविकाओं की भी अहम भूमिका रही.



