गालूडीह : गालूडीह थाना पुलिस की ओर से अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में शुक्रवार को थाना प्रभारी सुखसागर सिंह चौधरी के नेतृत्व में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया गया. अभियान के तहत राजाबासा और पिंराबाद गांव के नहर किनारे संचालित अवैध महुआ शराब भट्टी को ध्वस्त किया गया. इस दौरान अवैध भट्टी में मौजूद 400 किलो महुआ जावा नष्ट कर किया गया और कई लीटर देशी शराब जमीन में बहा दिया गया. हालांकि अभियान के दौरान स्थल पर कोई भी मौजूद नही था. (नीचे भी पढ़ें)
इस कार्रवाई से शराब संचालकों में खलबली मच गयी है. छापेमारी की सूचना मिलते ही क्षेत्र के अवैध शराब संचालक मौके से फरार हो गए. इस संबंध में थाना प्रभारी सुखसागर सिंह चौधरी ने बताया कि वरीय अधिकारी के निर्देश पर क्षेत्र में चल रहा अवैध देसी शराब भट्टी को नष्ट करने अभियान चलाया जा रहा है, यह अभियान जारी रहेगा.



