पोटका : पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका अंचलाधिकारी निकिता बाला ने बुधवार को जिला प्रशासन के निर्देश पर अवैध खनन एवं परिचालन को रोकने के लिए छापेमारी अभियान चलाया. इस अभियान में अंचलाधिकारी द्वारा एक अवैध बालू लदा हाईवा जब्त कर कोवाली पुलिस को सौंप दिया गया है. मिली जानकारी अनुसार क्षेत्र में अवैध खनन एवं परिचालन की सूचना के बाद सीओ निकिता बाला ने अंचल कार्यालय के टीम के साथ बुधवार सुबह एनएच 220 पर छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान हल्दीपोखर के समीप एक बालू लदा हाइवा जेएच05एडी/6872 को चालक से कागज की मांग की गयी तो वह किसी प्रकार का कागजात नहीं दिखा पाया. बालू लदा हाइवा वाहन को जब्त कर अंचलाधिकारी द्वारा कोवाली पुलिस को सौंप खनन विभाग से आवश्यक कार्रवाई के लिए लिखित दे दिया गया है. (नीचे भी पढे़ं)

अवैध खनन कारोबारियों में हड़कंप : अवैध खनन एवं परिचालन के खिलाफ अंचलाधिकारी निकिता बाला चलाए गए छापेमारी अभियान के बाद अवैध कारोबारियों में हड़कंप का माहौल है. सीओ ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश के बाद यह अभियान चलाया जा रहा है जो आगे भी जारी रहेगा.







