चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड में प्रशासन डाल डाल तो बालू माफिया पात पात पर चल रहे है. प्रखंड क्षेत्र में बालू माफिया प्रशासन के नाक के नीचे से बेधड़क बालू का परिवहन ट्रैक्टर से कर मालामाल हो रहे हैं. प्रखंड क्षेत्र के श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र के बालिजुड़ी और चंदनपुर समेत अन्य विभिन्न नदी घाटों से बालू का अवैध उत्खनन धड़ल्ले से जारी है. बालू माफिया सुबह में सात बजे के पूर्व और शाम में 6 से 8 बजे तक ट्रैक्टर से बालू का परिवहन कर रहे हैं. (नीचे भी पढ़ें)
श्यामसुंदरपुर थाना के ठीक सामने से गुजरते हुए विभिन्न सड़क मार्ग से चाकुलिया पहुंच रहा है बालू, फिर भी पुलिस और स्थानीय प्रशासन अनजान बना हुआ है. प्रशासन कभी कभार कार्रवाई का कोरम पूरा करने के लिए कभी कभार बालू लदे ट्रैक्टर जब्त करते है. बालू के इस खेल में प्रशासन की चुप्पी ने प्रशासनिक कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं की आखिर प्रशासन के नाक के नीचे कैसे बालू माफिया बालू का परिवहन कर रहे हैं.





