
चाकुलियाः चाकुलिया के आरटीआई कार्यकर्ता विक्रम सिंह चौहान अपनी नौ सूत्री मांग को लेकर गुरुवार को चाकुलिया नगर पंचायत कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरु किया है. श्री चौहान ने कहा कि जबतक उनकी मांगों पर विभाग द्वारा पहल नहीं किया जाएगा, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि वे विगत दिनों अपनी मांग पत्र को विधायक समीर महंती,उपायुक्त, एसडीपीओ घाटशिला, एसडीपीओ और नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी समेत अन्य को सौंप कर आंदोलन करने की जानकारी दी थी, परंतु विभाग द्वारा अबतक पहल नहीं किया गया. जिसके कारण वे अपनी मांग को लेकर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठ गए.(नीचे भी पढ़े)
कहा कि उनकी मांग मेरे पिता मदन सिंह चौहान द्वारा आपके कार्यालय को डाक रजिस्ट्री संख्या -RJ172996225IN, दिनांक – 03/12/2020 को भेजे गए आवेदन पर तत्काल संतोषजनक कार्रवाई करते हुए मेरी जितनी जमीन कार्यालय को 1 वर्ष पूर्व सूचना देने के बाद भी कार्यालय लापरवाही के वजह से अतिक्रमित हुई उसपर हुए निर्माण को हटवाकर अतिक्रमण मुक्त करवाया जाए, संवेदक सत्यप्रकाश सिंह द्वारा अबतक जितने भी योजनाओं में कार्य किये गए हैं उनके गुणवत्ता की दोबारा से जांच की जाए, जिसमे मुख्य रूप से वार्ड 6 के गौड़पाड़ा में निर्मित नाली में प्रयुक्त लोहे के छड़ की प्राक्कलन जांच की जाए और अनियमितता पाए जाने पर संवेदक को ब्लैकलिस्ट किया जाए और साथ ही उक्त योजना में कार्यरत रहे अभियंता, बिल पास करने वाले पदाधिकारी, गुणवत्ता जांच करने वाले पदाधिकारी को भी निलंबित करते हुए तत्काल विधिसम्मत कार्रवाई की जाए,चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के सभी वार्ड के गली और रास्तों को तत्काल पूर्ण रूप से अतिक्रमण मुक्त किया जाए.(नीचे भी पढ़े)
प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ जितने अविवाहित लड़के या लड़कियों और अयोग्य लाभुकों को दिया गया है उनकी तत्काल जांच की जाए और उनके आवेदन को स्वीकृत करने वाले नगर पंचायत पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए विधिवत कार्रवाई की जाए. नगर पंचायत में सभी संवेदकों के द्वारा प्रस्तुत सभी दस्तावेजों की दोबारा से फिजिकल वेरिफिकेशन किया जाए,नगर पंचायत क्षेत्र में प्रत्येक वार्ड के अंधेरी गलियों में तत्काल स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की जाए. (नीचे भी पढ़े)
नगर पंचायत में लगे स्ट्रीट लाइट के विभाग द्वारा खरीद मूल्य और बाजार मूल्य की दोबारा जांच कर कार्रवाई की जाए. पायनियर कंपनी को तत्काल प्रभाव से नगर पंचायत से हटाया जाए और डोर टू डोर कूड़ा संग्रह नगर पंचायत अपने स्तर पर करे, और नगर पंचायत में प्रत्येक वर्ष के लिए प्रत्येक वार्ड से 5 लोगो का कमेटी का गठन किया जाए जो नगर पंचायत योजनाओ में निगरानी समिति के रूप में कार्य करें.



