गालूडीह: गालूडीह प्राचीन रंकिणी मंदिर का 76वां पुनः प्रतिष्ठा दिवस आगामी तीन जून बुधवार को मंदिर परिसर में समारोहपूर्वक मनाया जायेगा. आयोजन को लेकर रविवार को मंदिर के मुख्य पुजारी सह संन्यासी विनय दास बाबाजी के साथ जगदीश भकत, बाबूलाल मुर्मू, मंटू महतो, सागर पानी, सतीश शीठ, संजय मंडल द्वारा बैठक कर विचार विमर्श किया गया. (नीचे भी पढ़े)
जगदीश भकत ने कहा कि पुनः प्रतिष्ठा दिवस के दिन मां रंकिणी की विशेष पूजा-अर्चना की जायेगी. मंदिर परिसर में 525 दीप जलाये जायेंगे. पूजा में 76 नारियल फोड़े जायेंगे. 76 लड्डू, 76 खजूर, 76 पेड़े, 76 केला, 76 सेव चढ़ाये जायेंगे. हर पूजा सामग्री की संख्या 76 होगी. इस दौरान दिनभर भजन कीर्तन चलेगा. महाप्रसाद का भी वितरण होगा.







