गालूडीह: बड़ाखूर्शी पंचायत की पायरगुड़ी गांव के बिरहिगोड़ा टोले की विवादित जमीन को लेकर जगदीश महतो पूर्वी सिंहभूम जिला उपायुक्त से शिकायत की है. शिकायत में लिखा गया है कि मौजा पाईरागुड़ी थाना नं० 1248 खाता नं० 261 प्लॉट संख्या 16 विमिन्य प्लॉट कुल 16 प्लॉट के कुल रकवा 5.74 एकड़ का सक्षम न्यायालय घाटशिला में सिविल केस संख्या 0.5.32/2021 लंबित है. इस केस का वादी सीता देवी पति स्व० कमल सिंह पिता स्व अनन्त भूमिज उक्त जमीन को लेकर सिविल कोर्ट घाटशिला न्यायालय में वाद संख्या 0.5.32/2021 दायर किया है. इस वाद में हम एवं अन्य लोग प्रतिवादी हैं, जो न्यायालय में लंबित है. वादी सीता देवी ने अंचल अधिकारी घाटशिला के पास विवादित जमीन को सीमांकन कराने के लिए एक आवेदन दिया है जिसका सीमांकन वाद संख्या 68/2025-2026 है. (नीचे भी पढ़े)
अंचल अधिकारी का कार्यालय घाटशिला से विवादित भूमि का सीमांकन हेतु मुझे नोटिस मिला है जिसमें 05.01.2026 एवं 06.01.2026 को सीमांकन कराने हेतु तिथि निर्धारित किया गया है. नोटिस मिलने पर मैं अंचल अधिकारी घाटशिला को एक आवेदन सीमांकन रद्द कराने हेतु 02.01.2026 को दिया कि उक्त विवादित जमीन को लेकर सिविल कोर्ट घाटशिला में ओएस संख्या 32/2021 लंबित है जिसके कारण विवादित भूमि का सीमांकन कराना उचित नहीं होगा लेकिन अंचल अधिकारी घाटशिला अमीन को भेज दिया हैं और अंचल अधिकारी घाटशिला ने विवादित जमीन का मापी न्यायालय के आदेश बिना करा रहे है जो न्यायसंगत नहीं है. (नीचे भी पढ़े)
सोमवार को अंचल अमीन ने की थी मापी: मालूम हो कि गालूडीह के बिरहिगोड़ा एनएच 33 किनारे स्थित रैयत स्व मनोरंजन भूमिज के पांच एकड़ 74 डिसमिल जमीन की सोमवार को प्रशासन की मौजूदगी में मापी हुई थी. इस दौरान राजस्व कर्मचारी किशन कुमार, अंचल अमीन सुरेश राम उपस्थित थे. अंचल अमीन सुरेश रजक ने मौजा पायरागुड़ी खाता 261, प्लाट संख्या 456, 457, 459, 460 की मापी की. करीब 1.20 एकड़ जमीन की मापी की थी. रैयत के परिजन सीता देवी और बसंती सिंह के अनुसार, प्लॉट संख्या 459 प्लॉट जिसका कुल रकवा 29 डिसमिल में से 17 डिसमिल में कई महतो लोगों का घर बना हुआ है और प्लॉट संख्या 460 जिसका कुल रकवा 14 डिसमिल में भी घर बना हुआ है. उन घरों को छोड़ दिया गया है. बाकी 1.20 एकड़ लगभग जमीन की आज मापी और बाउंड्री का कार्य किया गया है.







