चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के खैरबनी गांव के पास शनिवार शाम में दो हाथियों का दल जंगल से निकलकर गांव में पहुंचा. हाथियों के आने की सूचना पाकर ग्रामीणों की भीड़ जुटी. ग्रामीणों ने किसी तरह हाथियों को खदेड़कर जंगल की ओर ले गए. वहीं हाथियों के आने से ग्रामीण दहशत में हैं. लोगों का कहना है कि हाथी भोजन की तलाश में शाम ढलते ही गांव की और रूख करते हैं और जमकर उपद्रव मचाते हैं. वहीं क्षेत्र के किसान अपनी धान की फसल की सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित हैं. (नीचे भी पढ़े)
किसानों ने कहा कि हाथी खेत में प्रवेश कर धान के बिचड़े को खाकर और पैरों तलें रोंदकर बर्बाद कर देते हैं, इससे किसानों को काफी नुकसान होता हैं. लोगों ने वन विभाग के पदाधिकारी से आग्रह किया है कि हाथियों को गांव से दुर किसी सुरक्षित स्थान तक ले जाएं ताकी लोगों को किसी तरह का नुकसान ना हो.




