• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
  • About Us
  • Editorial Policy
शनिवार, नवम्बर 21, 2026
23 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें
    • सभी विषय
No Result
View All Result
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें
    • सभी विषय
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

झामुमो पर भाजपा का बड़ा हमला, बाबूलाल मरांडी ने कहा – छात्रों की आवाज को लाठी-डंडों से दबाने की कोशिश लोकतंत्र पर हमला, इस गुंडागर्दी का मिलेगा मुंहतोड़ जवाब

अगस्त 22, 2026
in खबर, रांची न्यूज़, राजनीति, शिक्षा
0
झामुमो पर भाजपा का बड़ा हमला, बाबूलाल मरांडी ने कहा – छात्रों की आवाज को लाठी-डंडों से दबाने की कोशिश लोकतंत्र पर हमला, इस गुंडागर्दी का मिलेगा मुंहतोड़ जवाब
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
शेयर करेंWhatsApp पर शेयर करेंFacebookTelegramX

रांची : झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झामुमो कार्यकर्ताओं के द्वारा राज्य के विभिन्न जिलों में छात्रों के साथ की गई गुंडागर्दी को निंदनीय और शर्मनाक बतलाया है. कहा कि बीजेपी इस घटना का पुरजोर विरोध करती है। उन्होंने कहा कि सत्ता के अहंकार में हेमंत सोरेन ने नीचता की सारी हदें पार कर दी हैं. छात्रों की आवाज़ को लाठी-डंडों से दबाने की यह कोशिश लोकतंत्र पर हमला है. इस गुंडागर्दी का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा. श्री मरांडी गिरिडीह में प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे. श्री मरांडी ने कहा कि गिरिडीह के झंडा मैदान में छात्रों को झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया, हजारीबाग, रांची सहित अन्य जगहों में भी इसी तरह की गुंडागर्दी दिखी. (नीचे भी पढ़ें)

लाठी डंडे से लैस झामुमो के गुंडे आतंक मचाते दिखे. रांची में तो बच्ची तक को नहीं छोड़ा गया. रामगढ़ में झामुमो के नेता खुलेआम कहते हैं कि जो लोग भी सीएम का पुतला दहन करेगा उसको पटक-पटककर मारेंगे. सभी जगहों की गुंडागर्दी की वीडियो फुटेज है, कौन लोग लाठी झंडा लेकर छात्रों को पीट रहे हैं. यह भला कैसा लोकतंत्र है? अब झामुमो पूरी तरह गुंडागर्दी पर उतर आई है. भारतीय जनता पार्टी इस कृत्य का विरोध करती है. अगर जरूरत पड़ी तो हमारी पार्टी सड़क पर उतरकर लोकतांत्रिक तरीके से इस आंदोलन को आगे बढ़ाने का काम करेगी. (नीचे भी पढ़ें)

यह भी पढ़ें: कांग्रेस रांची में 26 नवंबर को निकालेगी संविधान रक्षा मार्च, दिखायेगी ताकत, जमशेदपुर से जायेंगे बड़ी संख्या में कार्यकर्ता

श्री मरांडी ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को लोकतांत्रिक रूप से आंदोलन करने का हक है. अपने हक अधिकार के लिए लोग आंदोलन करेंगे, सड़क पर निकलेंगे, पुतला दहन करेंगे, जिंदाबाद मुर्दाबाद भी करेंगे. अगर कोई गुंडागर्दी के बलबूते इस संवैधानिक अधिकार को कुचलने का काम करेगा तो बीजेपी बर्दाश्त नहीं करेगी. श्री मरांडी ने कहा कि 21 अगस्त को छात्रों के साथ मारपीट की घटना अचानक नहीं हुई. इसकी पटकथा हेमंत सोरेन ने 18 अगस्त को ही इससे जुड़े अपने तुगलगी कैबिनेट निर्णय के साथ लिख दिया था. छात्र 25 दिन से लगातार आंदोलनरत थे. 10 अगस्त को छात्र विधानसभा मार्च करके सरकार की सारी चुनौतियों को पार कर अपनी फौलादी एकता और जज्बे का एहसास कराते हुए विधानसभा के गेट तक पहुंच गए. चाहते तो वे गेट के अंदर भी जा सकते थे लेकिन यहां के बच्चे अनुशासित हैं. उस दिन बच्चों को रात के अंधेरे में भी पीटा गया. फिर बच्चे पुनः धरना स्तर पर आ गए. श्री मरांडी ने कहा कि जब-जब छात्रों ने अपने आंदोलन को गति देने के लिए कार्यक्रमों की घोषणा की, तब तब सरकार ने वार्ता के नाम पर दिखावा किया. (नीचे भी पढ़ें)

जब छात्र ने 20 अगस्त की डेडलाइन तय कर समस्या का समाधान नहीं होने पर मुख्यमंत्री आवास घेरने का निर्णय लिया तो सरकार ने पहली प्राथमिकता तय किया कि सबसे पहले बच्चों को धरना स्थल से हटाया जाए और फिर कैबिनेट मीटिंग के नाम पर साजिश किया गया. बच्चे नादान और अबोध होते हैं इसलिए सरकार और हेमंत सोरेन की साजिश को नहीं समझ पाए और वह उनके झांसे में आ गए. राज्य सरकार की मंशा और नीयत प्रारंभ से ही छात्र आंदोलन को लेकर साफ नहीं रही है, यह लगातार साजिश पर साजिश कर रही थी इसलिए राज्य सरकार ने जिस दिन कैबिनेट से परीक्षा रद्द करने सहित अन्य निर्णय लिया था उसी दिन हमने आशंका जताते हुए बतला दिया था कि इस निर्णय का क्या हश्र होने वाला है. श्री मरांडी ने राहुल गांधी को भी आड़े हाथ लेते हुए कहा कि वे तो अपने आप को शांतिपूर्ण आंदोलन के पक्षधर बताते रहे हैं फिर झारखंड में अपनी सरकार के लोगों की इस गुंडागर्दी पर वे क्यों चुप हैं ? क्यों छात्रों पर हो रहे इस जुल्मो सितम की गूंज उनके कानों तक नहीं पहुंच पा रही? श्री मरांडी ने कहा कि सारी गलती राज्य सरकार और झामुमो की है. हाईकोर्ट से जब स्टे मिला तो बच्चों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सभी जिलों में पुतला दहन कार्यक्रम की घोषणा की थी, इसलिए यह आंदोलन पूरी तरह लोकतांत्रिक था. उन्होंने कहा कि सीबीआई जांच ही इस मामले का एकमात्र विकल्प है। जो दोषी होंगे वह पकड़े जाएंगे और जो निर्दोष होंगे वह बरी होंगे. श्री मरांडी ने कहा कि झारखंड के छात्रों पर हमला अचानक नहीं था, बल्कि इसके पीछे पहले से तैयारी थी? इस बात की पुष्टि इससे जुड़े सामने आए गिरिडीह के महेशमुंडा के इमरान नामक युवक के वाट्सएप ग्रुप के मैसेज ने झामुमो के गुंडों की पोल खोल दी है. मैसेज में साफ लिखा है कि ’04 बजे पार्टी कार्यालय गिरिडीह पहुंचें. संगठन का इमरजेंसी कॉल है.’ इसके बाद झामुमो से जुड़े लोगों का वीडियो भी सामने आता है. श्री मरांडी ने कहा कि इस शख्स की तत्काल गिरफ्तारी हो और प्रशासन पूछताछ करे कि झामुमो का यह इमरजेंसी कॉल किसलिए था? किसे बुलाया गया था? किसके निर्देश पर भीड़ जुटाई गई? और क्या इसी भीड़ का इस्तेमाल छात्रों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन के खिलाफ किया गया? उन्होंने मुख्यमंत्री से जवाब मांगा है कि अगर छात्रों पर हमला करने की कोई योजना नहीं थी, तो फिर पार्टी कार्यालय से ऐसा इमरजेंसी मैसेज क्यों जारी हुआ? साथ ही रामगढ़ के झामुमो नेता पर मुकदमा दर्ज करने सहित सभी जगहों पर गुंडागर्दी करने वाले लोगों की शिनाख्त कर उनपर कठोर कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने सरकार और प्रशासन से इस मामले में सभी दोषियों को चिह्नित करते हुए उनपर मुकदमा दर्ज कर उनकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है. इस दौरान प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष रंजीत राय, प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा, कार्यसमिति सदस्य चुन्नूकांत सहित कई नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

संबंधित खबरें

  • कांग्रेस रांची में 26 नवंबर को निकालेगी संविधान रक्षा मार्च, दिखायेगी ताकत, जमशेदपुर से जायेंगे बड़ी संख्या में कार्यकर्ता21 नवम्बर 2026
  • परिसीमन मामले पर भाजपा प्रदेश महामंत्री अमर बाउरी का कांग्रेस पर जोरदार हमला, 2008 की गलती के लिए कांग्रेस और राहुल गांधी से माफी मांगने को कहा1 सितम्बर 2026
  • एमएमडीआर विधेयक का उद्देश्य राज्य का अधिकार छीनना नहीं, बल्कि खनिज क्षेत्र में पारदर्शिता, समानता, निवेश और विकास को गति देना, भाजपा का झामुमो पर बड़ा हमला20 अगस्त 2026
शेयर करेंWhatsApp पर शेयर करेंFacebookTelegramX

जमशेदपुर और झारखंड की ताजा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp चैनल जॉइन करेंTelegram जॉइन करें
Tags: छात्रझामुमोभाजपारांची समाचार
Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

jamshedpur rural accident-हल्दीपोखर कोवाली मुख्य मार्ग पर सड़क हादसा, दो बाइक में सीधी भिड़ंत, भाजपा युवा नेता की मौत
कोल्हान न्यूज़

jamshedpur rural accident-हल्दीपोखर कोवाली मुख्य मार्ग पर सड़क हादसा, दो बाइक में सीधी भिड़ंत, भाजपा युवा नेता की मौत

नवम्बर 21, 2026
कांग्रेस रांची में 26 नवंबर को निकालेगी संविधान रक्षा मार्च, दिखायेगी ताकत, जमशेदपुर से जायेंगे बड़ी संख्या में कार्यकर्ता
खबर

कांग्रेस रांची में 26 नवंबर को निकालेगी संविधान रक्षा मार्च, दिखायेगी ताकत, जमशेदपुर से जायेंगे बड़ी संख्या में कार्यकर्ता

नवम्बर 21, 2026
Jharkhand cm mets bokaro dc and sp : ‘लुगू बुरु घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ राजकीय महोत्सव-2026’ में सम्मिलित होने के लिए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को दिया गया आमंत्रण, बोकारो डीसी व एसपी ने की मुलाकात

Next Post
जमशेदपुर के उपायुक्त ने की पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक, मांस की खुले में नहीं होगी बिक्री, गौशाला की व्यवस्था को चाक चौबंद

jamshedpur dc meeting for animal cruelty : जमशेदपुर के उपायुक्त ने की पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक, मांस की खुले में नहीं होगी बिक्री, गौशाला की व्यवस्था को चाक चौबंद

टाटानगर-राउरकेला से कोसी- सीमांचल के लिए सीधी रेल सेवा की उठी मांग, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को विधायक पूर्णिमा साहू ने लिखा पत्र

Jamshedpur east mla Purnima das demand : टाटानगर-राउरकेला से कोसी- सीमांचल के लिए सीधी रेल सेवा की उठी मांग, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को विधायक पूर्णिमा साहू ने लिखा पत्र

Singhbhum Chamber-सिंहभूम चैम्बर के पूर्व उपाध्यक्ष दिनेश चौधरी की स्मृति में चैंबर भवन में लगा रक्तदान शिविर, 110 यूनिट रक्त हुआ संग्रह, रक्तदान शिविर का उद्घाटन एसएसपी व सिविल सर्जन ने संयुक्त रुप से किया

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

jamshedpur rural accident-हल्दीपोखर कोवाली मुख्य मार्ग पर सड़क हादसा, दो बाइक में सीधी भिड़ंत, भाजपा युवा नेता की मौत

jamshedpur rural accident-हल्दीपोखर कोवाली मुख्य मार्ग पर सड़क हादसा, दो बाइक में सीधी भिड़ंत, भाजपा युवा नेता की मौत

by Team Sharp Bharat K
नवम्बर 21, 2026

पोटका: कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर कोवाली मुख्य मार्ग पर हड़ियान गांव के समीप दो मोटरसाइकिल की सीधी भिड़ंत में...

कांग्रेस रांची में 26 नवंबर को निकालेगी संविधान रक्षा मार्च, दिखायेगी ताकत, जमशेदपुर से जायेंगे बड़ी संख्या में कार्यकर्ता

कांग्रेस रांची में 26 नवंबर को निकालेगी संविधान रक्षा मार्च, दिखायेगी ताकत, जमशेदपुर से जायेंगे बड़ी संख्या में कार्यकर्ता

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 21, 2026

जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं मीडिया विभाग के संयोजक लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि...

Jharkhand cm mets bokaro dc and sp : ‘लुगू बुरु घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ राजकीय महोत्सव-2026’ में सम्मिलित होने के लिए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को दिया गया आमंत्रण, बोकारो डीसी व एसपी ने की मुलाकात

Jharkhand cm mets bokaro dc and sp : ‘लुगू बुरु घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ राजकीय महोत्सव-2026’ में सम्मिलित होने के लिए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को दिया गया आमंत्रण, बोकारो डीसी व एसपी ने की मुलाकात

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 21, 2026

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में "लुगू बुरु घांटाबाड़ी...

जमशेदपुर में प्रशासन ने लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक, हेलमेट का किया वितरण

जमशेदपुर में प्रशासन ने लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक, हेलमेट का किया वितरण

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 21, 2026

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आम लोगों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक...

Jamshedpur light & safety demand on mango river banks : मानगो के नदी घाटों पर रोशनी और गोताखोरों की तैनाती की मांग, भाजपा उलीडीह मंडल ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

Jamshedpur light & safety demand on mango river banks : मानगो के नदी घाटों पर रोशनी और गोताखोरों की तैनाती की मांग, भाजपा उलीडीह मंडल ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

by Team Sharp Bharat D
नवम्बर 21, 2026

जमशेदपुर : मानगो नदी में समता नगर की एक बच्ची के डूबने की दुखद घटना के बाद भाजपा उलीडीह मंडल...

साकची सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ा, परसुडीह में नानी के घर रहता था युवक

साकची सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ा, परसुडीह में नानी के घर रहता था युवक

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 21, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल...

चक्रधरपुर के ऐतिहासिक भारत भवन का नए सिरे से होगा निर्माण, उपायुक्त की पहल पर पहुंची अभियंताओं की टीम, दिशा की बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने उठाया था मुद्दा

चक्रधरपुर के ऐतिहासिक भारत भवन का नए सिरे से होगा निर्माण, उपायुक्त की पहल पर पहुंची अभियंताओं की टीम, दिशा की बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने उठाया था मुद्दा

by Team Sharp Bharat D
नवम्बर 21, 2026

रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर : शहर की ऐतिहासिक धरोहर भारत भवन के दिन अब बदलने की उम्मीद जगी है. भारत भवन की...

भारी बारिश के बीच लुपुंगडीह में भाजयुमो का युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भूपेंद्र नाग ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए किया प्रेरित

भारी बारिश के बीच लुपुंगडीह में भाजयुमो का युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भूपेंद्र नाग ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए किया प्रेरित

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 21, 2026

सरायकेला : ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के नीमडीह प्रखंड अंतर्गत लुपुंगडीह स्थित नारायण आईटीआई सभागार में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो)...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur rural accident-हल्दीपोखर कोवाली मुख्य मार्ग पर सड़क हादसा, दो बाइक में सीधी भिड़ंत, भाजपा युवा नेता की मौत

कांग्रेस रांची में 26 नवंबर को निकालेगी संविधान रक्षा मार्च, दिखायेगी ताकत, जमशेदपुर से जायेंगे बड़ी संख्या में कार्यकर्ता

Jharkhand cm mets bokaro dc and sp : ‘लुगू बुरु घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ राजकीय महोत्सव-2026’ में सम्मिलित होने के लिए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को दिया गया आमंत्रण, बोकारो डीसी व एसपी ने की मुलाकात

जमशेदपुर में प्रशासन ने लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक, हेलमेट का किया वितरण

Jamshedpur light & safety demand on mango river banks : मानगो के नदी घाटों पर रोशनी और गोताखोरों की तैनाती की मांग, भाजपा उलीडीह मंडल ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

साकची सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ा, परसुडीह में नानी के घर रहता था युवक

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
  • About Us
  • Editorial Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

क्षेत्र और शहर

जमशेदपुरआदित्यपुरघाटशिलाचाईबासासरायकेला-खरसावांकोल्हानरांचीधनबादबोकारोझारखंडओडिशापश्चिम बंगालबिहारउत्तर प्रदेश

लोकप्रिय विषय

क्राइमराजनीतिकारपोरेट व यूनियनटाटा स्टील खबरस्टूडेंट जोनखेलफाइनांसराशिफल
सभी विषय और टैग देखें →

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें
    • सभी विषय

© 2026 Sharp Bharat News