बहरागोड़ा: मानुषमुड़िया स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को जन आरोग्य समिति की एक बैठक हुई. इस बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद सदस्य फुलमनी मुरमू ने की. बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाना व चिकित्सा प्रंबधन में सामुदायिक भागीदारी को बढाना था. बैठक के दौरान चिकित्सा सुविधाओं को बेहतर बनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए.(नीचे भी पढ़े)
जिसमें आयुष्मान भारत स्वास्थ्य व कल्याण केंद्र के तहत दी जा रही सुविधाओं की गुणवत्ता की जांच, केंद्र में दवाओं की उपलब्धता और अनटाइड फंड के बेहतर उपयोग तथा मरीजों से मिलने वाले फीडबैक और उनकी शिकायतों के त्वरित निपटारे पर जोर दिया गया. साथ ही स्वास्थ्य शिविरो के आयोजन और सरकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की रणनीति तैयार की गयी. इस अवसर पर मुख्य रुप से मुखिया राम मुर्मू, रीता महतो, अनीता महतो, हिमांशु महतो, जयंत घटवारी,सोमाय मुर्मू, मनोज साहा,कमलकांत सिंह,जयदेव दास, गंगा पात्र समेत काफी संख्या में ग्रामीण व समिति के सदस्य मौजूद थे.







