बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के एनएच- 18 स्थित झरिया मोड़ के समीप बुधवार दोपहर आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. शरारती तत्वों द्वारा जंगल में लगाई गई इस आग की चपेट में आने से विभिन्न प्रजातियों के सैकड़ों छोटे पौधे जलकर नष्ट हो गए. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि वे सड़क किनारे स्थित लाइन होटलों और अन्य दुकानों तक पहुंचने लगीं. (नीचे भी पढ़े)
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय दुकानदार और होटल संचालक बचाव में जुट गए.गनीमत रही कि सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम समय पर पहुंच गई. स्थानीय लोगों और दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. हालांकि, इस घटना ने पर्यावरण को काफी नुकसान पहुंचाया है.







