जमशेदपुर : बारीगोड़ा स्थित सामुदायिक उच्च विद्यालय में रविवार को खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें मेढ़क दौड़, बत्तख दौड़, गोली चम्मच, 100 मी दौड़, रस्सी कूद प्रतियोगिता शामिल है. बच्चों ने बढ़-चढ़कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता के विजेताओं को अतिथियों द्वारा बच्चों को पुरस्कृत कर हौसला बढ़ाया. कार्यकर्म में मुख्य अतिथि के रूप में स्कूल कमेटी के चेयरमैन अनिमेष कुमार और विशिष्ट आशीष कुमार दुबे मौजूद रहे. (नीचे भी पढ़ें)
विद्यालय प्रभारी एके श्रीवास्तव के निर्देश पर शिक्षक शिक्षिकाओं की देख-रेख में सम्पन्न हुआ जिसमें रामशंकर सिंह, धर्मेंद्र, मीना, नंदिता, अंजू कुमारी, इंदु कुमारी, पी वर्मा, रत्ना कुमारी, रेणु कुमारी, सीमा कुमारी, श्वेता कुमारी, पूनम कुमारी मौजूद रहीं. इसमें फ्रॉग रेस (मेढ़क दौड़) के जूनियर ग्रुप न्म कौशल कुमार, भीमा गोप, आयुष मुंडा, शॉट पुट में शुभम कुमार, अभिषेक कुमार. नितिन कुमार सिंह, स्पून एंड मार्बल रेस (गोली चम्मच दौड़) में लवली कुमारी, कोमल कुमारी एवं रचना कुमारी, 100मी रेस के जूनियर वर्ग में शांति दास, सोनिया मुर्मू एवं आंसू प्रिया हांसदा, रोप एंड जम्प रेस में गणेश कुमार, मानसिंह मुर्मू एवं प्रेम झा विजेता रहे. इसी प्रकार जूनियर गर्ल्स में लुसिया, अंशिका कुमारी एवं रीता हो विजेता रहीं.











