चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के कमारीगोड़ा सार्वजनिक लक्ष्मी पूजा कमेटी द्वारा भव्य पंडाल निर्माण कर मां लक्ष्मी की पूजा की गई. रविवार देर रात कमेटी द्वारा निर्मित पंडाल का भाजपा जिला मंत्री चंदन मुर्मू ने फीता काटकर उद्घाटन किया और मां लक्ष्मी की पूजा कर क्षेत्रवासियों के लिए सुख शांति और समृद्धि की कामना की. पूजा के अवसर पर विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. मंगलवार को कमेटी द्वारा लोगों के बीच प्रसाद वितरण किया जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)
मौके पर जयदीप मुर्मू, परिमल दास, कमेटी के अध्यक्ष अप्पू शीट, तुषार धल, विकास खामराई, पप्पू दास, कान्हुराम दास, समीर शीट, जयदेव शीट, उमेश भारती, समीर शीट, राजेश दलाई, बिमु धल, शीतल शीट, निताई धल, उन्नत शीट, सागर धल, कार्तिक शीट, मिहिर दास, चंदन शीट, सुमित खामराई समेत अन्य उपस्थित थे.





