जादूगोड़ा : करोड़ों रूपये की लागत से बनी आसनबनी रेलवे स्टेशन का अंडरपास घटिया निर्माण को लेकर दूसरी बार फिर डूब गया है. लगातार ही रही बरसात में अंडरपास में कई फीट पानी भर गया है. जिससे आसनबनी व उसके आस-पास के ग्रामीणों का आवागमन ठप पड़ गया. इधर इस बाबत क्षेत्र के ग्रामीण मनींद्र नाथ महतो कहते कि लुट की नियत से यह अंडरपास पुलिया का निर्माण किया गया. (नीचे भी पढ़े)
घटिया निर्माण की वजह उद्घाटन से पूर्व से अंडरपास पुलिया में कई जगह रिसाव हो रहा है व पुलिया में जलभराव हो गया है. जिससे पुलिया खतरनाक बन गया हैं. जिसकी न्यायिक जांच होनी चाहिए ताकि घटिया निर्माण का खुलासा हो सके. उन्होंने रेलवे से राखा माइनस रेलवे स्टेशन की तर्ज पर ओवरब्रिज का निर्माण की मांग उठाई है ताकि आम जनता को फायदा हो सके.



