जादूगोड़ा : लगातार बारिश से यूसिल कॉलोनी गुरा नदी से सटी चहारदीवारी बीती रात ढ़ह गयी. इधर एक साल पहले बनी चहारदीवारी ने यूसिल में योजनाओं के नाम पर कमीशन खोरी की राज पहली बरसात ने खोल कर रख दी. यूसिल कॉलोनी की सुरक्षा पुख्ता को लेकर करोड़ो रुपए की लागत से चहादीवारी एक साल पहले कराई गयी थी. इधर चहारदीवारी के ढ़ह जाने से कंपनी कॉलोनी में असमाजिक तत्वों का प्रवेश का रास्ता खुल गया है. इसी रास्ते से अपराधी कॉलोनी में घुस कर आसानी से घटना को अंजाम देकर भगाने में सफल हो सकते है और यह क्षेत्र चोरों के लिए सुरक्षित क्षेत्र माना जाता है. यूसिल कॉलोनी की चहारदीवारी निर्माण घटिया निर्माण को लेकर शुरू से ही आवाज उठाती रही है. बहरहाल देखना यह है कि यूसिल प्रबंधन भ्रष्टाचार की भेट चढ़ी चहारदीवारी निर्माण पर आगे क्या कार्रवाई करती है या मामले को रफा-दफा कर फाइल की दबा देती है यह गौर करने वाली बात होगी.



