जादूगोड़ा : लगातार बारिश से नरवा पहाड़ यूरेनियम प्रोजेक्ट का छोटा पुलिया देर शाम डूब गया. छोटा पुलिया डूबने से क्षेत्र में प्राकृतिक सुंदरता का आनंद उठाने आने वाले पर्यटकों की संख्या घट गई है. इस बाबत सामाजिक कार्यकर्ता विद्या दास ने कहा कि इस साल रिकॉर्ड बारिश हो रही है. (नीचे भी पढ़े)
जिससे क्षेत्र की नदियां उफान पर है. ज्यादा पानी के कारण किसान भी परेशान है, उनके खेतों में लगे धान के चारे सड़ रहे है. जिसके कारण किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. यह कहा जा सकता है कि अतिवृष्टि से किसानों का काम समय पर नहीं हो रहा है.



