चाकुलिया: जमशेदपुर लोकसभा के पूर्व सांसद शहीद सुनील महतो की जंयती के अवसर पर चाकुलिया सिमदी चौक पर स्थापित शहीद सुनील महतो की मूर्ति पर विधायक समीर मोहंती ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. श्री मोहंती ने कहा कि शहीद सुनील महतो का जीवन संघर्ष, साहस और स्वाभिमान के लिए समर्पण की प्रेरणा है. (नीचे भी पढ़े)
विधायक ने कहा कि समाज के युवा उन्हें अपना आदर्श मानकर उनके बताएं मार्ग पर चलकर समाज का विकास करें. इस मौके पर प्रमुख धनंजय करूणामय, शिवचरण हांसदा, घनश्याम महतो,साहेबराम मांडी, निर्मल महतो, राजा बारिक, राहुल महतो, जितेन हांसदा, स्वरूप महतो, मनोज महतो, अनिमेष महतो, हिमांशु दास, शुभम दास समेत अन्य उपस्थित थे.















