गालूडीह: गालूडीह थाना क्षेत्र के बड़बिल गांव में एक्स यूवी 500 कार से बकरी चोरी करने के आरोप में पुलिस ने मंगलवार को तीन युवकों को गिरफ्तार किया था. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गयी तीन बकरियां बरामद की हैं. मामले में गालूडीह थाना कांड संख्या 15/26, दिनांक 4 अगस्त 2026 के तहत बीएनएस की धारा 303(2)/317(4)/112(2)/3(5) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गयी है.(नीचे भी पढ़े)
बुधवार को गिरफ्तार तीनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में मो. राशिद (20 वर्ष), पिता मो. मुर्शिद, निवासी अंसार नगर बस्ती, कपाली ओपी, मो. इरफान (20 वर्ष), पिता मो. रागिर, निवासी अंसार नगर डेमडूबी, कपाली ओपी तथा मो. अफरोज (19 वर्ष), पिता मो. जहांगीर, निवासी अंसार नगर डेमडूबी, कपाली ओपी शामिल हैं.




