चाकुलिया:चाकुलिया प्रखंड की चालुनिया पंचायत के जोड़ाम गांव स्थित तुलसीबनी शिवराम आश्रम परिसर में रविवार को चालुनिया ,बिरदह,बेंद और जुगितुपा चार पंचायत की जल सहियाओं ने जिला जल एवं स्वच्छता समिति के बैनर तले स्वच्छता अभियान चलाया. जल सहियाओं ने आश्रम परिसर में स्थित मां दुर्गा मंदिर समेत अन्य मंदिर परिसर के आसपास उगे घास और मौसमी पौधों की साफ सफाई कर क्षेत्र के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया. (नीचे भी पढ़े)

इस मौके पर सहियाओं ने बताया कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाई जा रही स्वच्छता अभियान के तहत पंचायतों में जाकर स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा. इस मौके पर रेणुका सिंह,वंदना माहली, रूपाली हांसदा, झरना मुर्मू, सलमा हेम्ब्रम, चंदना महतो, लक्ष्मी मुंडा समेत अन्य शामिल थे.















