बहरागोड़ा: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने सरकार से सभी महिलाओं को मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना का लाभ दिलाने की मांग की है. डॉ गोस्वामी ने कहा कि अनेक योग्य महिलाओं का नाम मंईया सम्मान योजना की सूची में नहीं है. उन सभी महिलाओं का नाम सरकार मंईया सम्मान योजना की सूची में शामिल करे. वहीं मंईया सम्मान योजना की सूची में शामिल अनेक महिलाओं को मंईया सम्मान योजना की राशि मिल नहीं रही है. विधवा, दिव्यांग तथा वृद्धावस्था पेंशन का नियमित भुगतान करने में भी सरकार विफल है. झारखंड के निजी अस्पतालों में गरीबों का एकमात्र सहारा आयुष्मान भारत योजना का लाभ भी गरीबों को नहीं मिल रहा है.(नीचे भी पढ़े)
झामुमो गठबंधन की सरकार ने गरीबों को अपने हाल पर ही छोड़ दिया है. डॉ गोस्वामी बहरागोड़ा मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे. बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर ने की. बैठक को प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष देवदत्त साव, श्रीबत्स घोष, गौरी शंकर महतो ने भी संबोधित किया. बैठक में निर्णय लिया गया कि जनता को उनका अधिकार दिलाने हेतु पार्टी संघर्ष करेगी. इस मौके पर भक्तिश्री पंडा, उत्पल पैड़ा, मिहिर दलाई, पिकलु घोष, दिवाकर शर्मा, जगन्नाथ नायक, अपूर्व दास, मनोज पाल, राकेश पाल, यादव पात्र, निरंजन धावड़िया, प्रवोध साव, दिलीप साव, कविन्द्र नाथ कुंडू, रंजीत कारेक, धनंजय बाड़ी, चंचल दास, भवेश दास्, सुनील पैरा, अशोक पैरा, सुभाष पात्र, तरुण पात्र समेत अन्य उपस्थित थे.



