बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के चिंगड़ा पंचायत के कोसाफलिया गांव में सोमवार को बहरागोड़ा के वीर शहीद गणेश हांसदा के पंचम शहादत दिवस मनाया गया. सोमवार को गलवान वीर शहीद गणेश हांसदा स्मारक सेवा समिति के तत्वावधान में कई कार्यक्रम आयोजित की गई. (नीचे भी पढ़े)
सुबह शहीद गणेश हांसदा के घर में पूजा अर्चना की गई. तत्पश्चात बांसदा चौक में स्थापित की गई गणेश हांसदा के मूर्ति पर शहीद के पिता सुबदा हांसदा, माता कापरा हांसदा, बड़े भाई दिनेश हांसदा, संपूर्ण मानवता कल्याण संघ के अध्यक्ष डॉ संजय गिरी, बहरागोड़ा कॉलेज के आचार्य डॉक्टर बालकृष्ण बेहरा,डीके सिंह, संपूर्ण मानवता कल्याण संघ के ग्रामीण अध्यक्ष रशु भुईया,अनुमंडल पदाधिकारी सुनील चंद्र , बीडीओ केशब भारती, सीओ राजा राम मुण्डा,भूतपूर्व सैनिक मोहम्मद जावेद,पूर्णापानी पंचायत के मुखिया पानसरी हांसदा समेत अन्य ने शहीद की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. ततपश्चात शहीद स्मारक स्थल पहुंचकर स्मारक पर माला और पुष्प अर्पित कर नमन किया गया. शाम को कई प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया है.



