रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर : चक्रधरपुर दरबार होटल में एकल ग्रामोत्थान महिला समिति करंजो की वार्षिक बैठक अध्यक्ष नीतू साहू की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में 22 सदस्य उपस्थित रहीं. बैठक में अध्यक्ष नीतू साहू ने साल भर के कार्यक्रमों का ब्योरा प्रस्तुत किया, साथ ही वर्ष 2024-25 में कार्यक्रम पर समीक्षा की गई, जिसमें ठंड में गरीब बच्चों में स्वेटर टोपी का वितरण, चक्रधरपुर थाना में रक्षाबंधन कार्यक्रम, करंजो परिसर में पुस्तकालय की स्थापना, बच्चियों को ब्यूटी पार्लर का कोर्स कराना, सिलाई सेंटर व कम्प्यूटर सेंटर का सफल संचालन, गंगा दशहरा पर नदी पूजन, पर्यावरण दिवस पर पौधा रोपण एवं किसान मेले में भागीदारी शामिल रहे. (नीचे भी पढ़ें)
समिति के 3 वर्ष पूरे होने पर समिति का पुनर्गठन किया गया एवं वर्ष 2025-26 में आयोजित होने वाले कार्यक्रम भी तय किये गये. इनमें आगामी 21 जून को विश्व योग दिवस, वर्ष मे दो बार वन यात्रा, वर्ष मे दो बार सामूहिक बैठक, किसान मेला, विवेकानंद जयंती, रक्षाबंधन कार्यक्रम, गंगा दशहरा, पर्यावरण दिवस आदि शामिल हैं. इसके साथ ही सर्व सम्मति से सभी सदस्यों का दायित्व भी तय किया गया. इसके अनुसार अध्यक्ष नीतू साहू, उपाध्यक्ष- विमला प्रसाद, सचिव – आशा भगोरिया, सह सचिव – मीना भगोरिया, कोषाध्यक्ष – कंचन छाबड़ा, सह कोषाध्यक्ष – डिप्पी कौर, मीडिया प्रभारी – आशा साव, राखी साव, डब्ल्यूईसी प्रभारी – एस पुष्पलता, अनीता भगोरिया, मोनिका साव, सुषमा साव, सुनीता भगोरिया,नेहा अग्रवाल, सीटीएल प्रभारी – आशा साव, ममता अग्रवाल, सुलभा शिंदे, सविता चुग, ब्यूटी पार्लर प्रभारी – कंचन छाबड़ा, पूनम अग्रवाल, एकता साव, मधु भगोरिया, सविता देवी, आरोग्य सेवा केंद्र की अध्यक्ष – डिप्पी कौर, उपाध्यक्ष – सुहरीता रॉय, सदस्य – माया मिश्रा, मोनिका गुप्ता, रीना भगोरिया बनाई गईँ.




