बहरागोड़ा: बहरागोड़ा के मानुषमुरिया गांव में शनिवार को विधायक समीर मोहंती ने जिला अनाबद्ध निधि से स्वीकृत जलापूर्ति योजना द्वारा डीप बोरिंग कार्य का नारियल फोड़ कर शिलान्यास किया. मौके पर संबोधित करते हुए विधायक श्री मोहंती ने कहा कि डीप बोरिंग बनने से गांव के ग्रामीणों को पेयजल की समस्या से निजात मिलेगा और लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलव्ध होगा.(नीचे भी पढे)
इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, सासंद प्रतिनिधि कुमार गौरव पुष्टि, जिला परिषद सदस्य फूलमनी मुर्मू, विधान चंद मांडी, सुरेन्द्र नाथ हांसदा, पंकज भोल, मिथुन कर, कुंवर घाटवारी, बबलू गिरी, पीकू दास, तारक घाटवारी, नंदलाल गिरी, बापी बंद, पीएचडी के जेई मनोज कुमार समेत अन्य उपस्थित थे.



