• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Wednesday, October 14, 2026
30 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

arka jain university bumper placement : अर्का जैन यूनिवर्सिटी में बंपर कैंपस प्लेसमेंट, हिताची की ग्लोबल लॉजिक टेक्नोलॉजीज ने 60 छात्रों को किया लॉक

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया स्थित अर्का जैन विश्वविद्यालय में गुड़गांव स्थित ग्लोबल लॉजिक टेक्नोलॉजी कंपनी की ओर से कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव चलाया गया. इसमें यूनिवर्सिटी में विभिन्न पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत अंतिम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. विभिन्न चरणों की चयन प्रक्रिया के पश्चात कंपनी में विश्वविद्यालय के 60 छात्र-छात्राओं का अंतिम रूप से चयन हुआ, जो एक रिकॉर्ड होने के साथ ही विश्वविद्यालय परिवार समेत लौहनगरी के लिए गौरव का विषय है. विश्वविद्यालय में एसोसिएट विश्लेषक पद के लिए कैंपस ड्राइव चलाया गया. इसमें विश्वविद्यालय के बीबीए, बी.कॉम , बीसीए, बीए-अंग्रेजी और बीएससी-बायो टेक्नोलॉजी के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. बताया गया है कि चयनित छात्र-छात्राओं को 2.2 से 3 लाख रुपये प्रतिवर्ष के पैकेज पर लॉक किया गया है, जिनका जॉब लोकेशन गुड़गांव होगा. (नीचे भी पढ़े)

छात्र-छात्राओं की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय मैनेजमेंट बोर्ड के अध्यक्ष डॉ एसएस रजी, निदेशक सह कुलसचिव डॉ अमित कुमार श्रीवास्तव, परिसर निदेशक सह डीएसडब्ल्यू डॉ अंगद तिवारी, संयुक्त कुलसचिव डॉ डी धंजल समेत सभी अधिकारियों व शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है. उन्होंने इसे शिक्षक-शिक्षिकाओं, विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग समेत छात्र-छात्राओं की मेहनत व लगन का परिणाम बताया है. चयनित छात्र-छात्राओं में ऋषभ रमण शर्मा, संदीप दे, सचिन शर्मा, अनुष्का, प्रीति कुमारी श्यामल, दीप रचित, महिमा कुमारी, मनीषा कुमारी वर्णवाल, स्वाति श्रीवास्तव, अंजिल शर्मा, विशाल साह, नयन कुमार, अनुभव कुमार, सौरव प्रकाश, रिया कुमारी, अनामिका सिंह, सुधा पुनीत साई ईश्रवर, अंकित कुमार, आदित्य पाथाडिया, अभिषेक कुमार शर्मा, सानिया गुप्ता, राहुल कुमार, रितिक्षा, सृष्टिका कुमारी, निशा कुमारी, रतन प्रसाद, पुष्पांजलि सिंह सरदार, अनुष्का साह, निकिता कुमारी, निखिल कुमार सिंह, विश्वरूप दास, साहिल केशरी, जसमीत कौर, मोमिता शेखर, राज शर्मा, कुमारी मेघा, रितिक विश्वकर्मा, कुमार शांतनु, मनीषा चौधरी, पायल कुमारी, जागृति दास, आयुष राज, नेहा कुमारी, अनिक पात्रा, अभिमन्यु कुमार सिंह, शिवम तिवारी, ईशाब्रमन, दीपशिखा, श्रेया यागिनी, आदित्य जॉन सुबर्नो, श्रुति कुमारी, विक्रांत सिंह, अदिति मैती, प्रियंका मंडल, जया दास, देवाशीष महतो, अभिषेक कुमार सिंह, अमन कुमार, सुखमति सरदार, आयुष कुमार शामिल है.(नीचे भी पढ़े)

वर्ष 2021 में किया था कंपनी का अधिग्रहण, दुनिया भर में 28 हजार से अधिक कर्मचारी
बता दें कि ग्लोबल लॉजिक डिजिटल उत्पाद इंजीनियरिंग सेवाओं में अग्रणी कंपनी है. यह कंपनी अपने ग्राहकों को आधुनिक दुनिया के लिए नवीन उत्पादों, प्लेटफार्मों और डिजिटल अनुभवों को डिजाइन करने और बनाने में मदद करती है. 20 से अधिक वर्षों से ग्लोबल लॉजिक ने अद्भुत उत्पाद बनाने और लोगों, उत्पादों और व्यावसायिक अवसरों के बीच संबंधों को जोड़ने के लिए हर प्रमुख उद्योग के व्यवसायों के साथ साझेदारी की है. वर्ष 2021 में ग्लोबल लॉजिक का हिताची लिमिटेड ने अधिग्रहण किया था. ग्लोबल लॉजिक की क्षमताएं, हिताची के लुमाडा के साथ मिलकर डिजिटल समाधानों की व्यापक लाइब्रेरी को वैश्विक बाजार में तैनात करने और क्लाउड में त्वरित एप्लिकेशन विकास के माध्यम से ग्राहकों और समाज को उनके मुद्दों को हल करने में मदद करने में सक्षम बनाती है. सिलिकॉन वैली में मुख्यालय, ग्लोबललॉजिक दुनिया भर में डिजाइन स्टूडियो और इंजीनियरिंग केंद्र संचालित करता है, जो संचार, ऑटोमोटिव, स्वास्थ्य सेवा, प्रौद्योगिकी, मीडिया और मनोरंजन, विनिर्माण और सेमीकंडक्टर उद्योगों में ग्राहकों को हमारी गहरी विशेषज्ञता प्रदान करता है. उल्लेखनीय है कि 15 देशों में कंपनी में 28,000 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं. जबकि 500 से अधिक सक्रिय ग्राहक, 70 से अधिक निजी लेबल ग्राहक प्रयोगशालाएं, 35 इंजीनियरिंग केंद्र, 8 डिज़ाइन स्टूडियो, 12 बिक्री कार्यालय तथा मेथड के माध्यम से 350 से अधिक यूएक्स/यूआई डिजाइनर और डेवलपर्स हैं.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

Adityapur body found : आदित्यपुर में 24 घंटे के भीतर मिली दूसरी लाश, सनसनी
खबर

Adityapur body found : आदित्यपुर में 24 घंटे के भीतर मिली दूसरी लाश, सनसनी

October 14, 2026
Jamshedpur missing: बिष्टुपुर में चेसिस लेकर आंध्र प्रदेश गया चालक लौटने के दौरान लापता, 10 अक्टूबर को परिवार से की थी आखिरी बार बात
खबर

Jamshedpur missing: बिष्टुपुर में चेसिस लेकर आंध्र प्रदेश गया चालक लौटने के दौरान लापता, 10 अक्टूबर को परिवार से की थी आखिरी बार बात

October 14, 2026
Jamshedpur durga puja : साकची काशीडीह दुर्गा पूजा पंडाल का हुआ उदघाटन, विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी औऱ टाटा स्टील के वीपी डीबी सुंदररामम ने खोले पट
खबर

Jamshedpur durga puja : साकची काशीडीह दुर्गा पूजा पंडाल का हुआ उदघाटन, विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी औऱ टाटा स्टील के वीपी डीबी सुंदररामम ने खोले पट

October 14, 2026
Next Post

west singhbhum ied blast-पश्चिम सिंहभूम जिले के छोटानागरा में आईईडी ब्लास्ट, दो घायल, एक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

jamshedpur fireless food contest- बारीगोड़ा उच्च विद्यालय में फायरलेस फूड प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों की दिखी पाक कला, सभी ग्रुपों को प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित

jamshedpur rural-चाकुलिया काली मंदिर परिसर में यूपी बिहार जागरण मंच की हुई बैठक, कमेटी गठित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Adityapur body found : आदित्यपुर में 24 घंटे के भीतर मिली दूसरी लाश, सनसनी

Jamshedpur missing: बिष्टुपुर में चेसिस लेकर आंध्र प्रदेश गया चालक लौटने के दौरान लापता, 10 अक्टूबर को परिवार से की थी आखिरी बार बात

Jamshedpur durga puja : साकची काशीडीह दुर्गा पूजा पंडाल का हुआ उदघाटन, विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी औऱ टाटा स्टील के वीपी डीबी सुंदररामम ने खोले पट

Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल के दंत रोग विभाग में पहली बार अत्याधुनिक डिजिटल इंट्राओरल एक्स-रे मशीन स्थापित, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

Horoscope Know Your Day Wednesday 14th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 14 अक्टूबर 2026

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Adityapur body found : आदित्यपुर में 24 घंटे के भीतर मिली दूसरी लाश, सनसनी

Jamshedpur missing: बिष्टुपुर में चेसिस लेकर आंध्र प्रदेश गया चालक लौटने के दौरान लापता, 10 अक्टूबर को परिवार से की थी आखिरी बार बात

Jamshedpur durga puja : साकची काशीडीह दुर्गा पूजा पंडाल का हुआ उदघाटन, विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी औऱ टाटा स्टील के वीपी डीबी सुंदररामम ने खोले पट

Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल के दंत रोग विभाग में पहली बार अत्याधुनिक डिजिटल इंट्राओरल एक्स-रे मशीन स्थापित, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

Jamshedpur potka mla manhandled engineer : पोटका विधायक पर लगा स्वर्णरेखा परियोजना के इंजीनियर से मारपीट करने का आरोप, इंजीनियरों में आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी, देखिये – video

tata steel new entry timing : टाटा स्टील में कर्मचारियों की इंट्री के नए समय का ट्रायल 15 अक्तूबर से, पंचिंग दो बार नहीं करना होगा

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News