सरायकेला: सरायकेला नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर मनोज चौधरी को प्रत्येक बूथ पर मिले वोट ने जहां जीत दिला दी, वहीं राजा साहब को सभी बूथों पर वोट नहीं मिलने के कारण हार का सामना करना पड़ा. उनकी विजय की गाड़ी का पहिया थम गया. रियासत के राजा शहर से सटे वार्ड व टोला के वोटरों को साधने में सफल नहीं रहे और काफी कम वोट उन्हें उस क्षेत्र से मिले. (नीचे भी पढ़े)
जिसके कारण उनका वोट संख्या घट गया और जीत से दूर रह गये.सरायकेला नगर पंचायत में कुल 11 वार्ड में कुल 13 बूथ बनाये गये थे, जिसमें से विजेता मनोज चौधरी को पांच वार्ड जिसमें वार्ड संख्या तीन, वार्ड सात, वार्ड नौ, वार्ड 10 और वार्ड 11 में लीड मिला है. राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव को वार्ड संख्या छह में लीड मिला. प्रत्याशी जलेश कवि को वार्ड एक और वार्ड आठ में लीड हासिल हुआ. सुमित चौधरी को वार्ड दो में, सानद आचार्य को वार्ड पांच एवं सनतान मुंडा को वार्ड चार में लीड मिला.सरायकेला नगर पंचायत के कुल 11 वार्ड में अधिकांश वार्ड में मनोज चौधरी लीड या दूसरे नंबर पर रहे. सभी बूथों में वोट मिलने के कारण मनोज का वोट बढ़ता गया जबकि बाकी प्रत्याशी सीमित बूथों पर ही लीड हासिल करने में सफल रहे और बाकी बूथों में काफी पीछे रहे.



