बहरागोड़ा: बहरागोड़ा के पाथरी पंचायत के मधुआबेड़ा गांव में सार्वजनिक अखंड हरिनाम संकीर्तन प्रारंभ हुआ. कमेटी द्वारा सोलहवीं प्रहर संकीर्तन का आयोजन बहुत ही धूमधाम से किया गया. संकीर्तन में भक्तों की भीड़ उमड़ी. (नीचे भी पढ़े)
संकीर्तन में काफी संख्या में लोग पूजा अर्चना की. रविवार की शाम बहरागोड़ा प्रखंड के बनकाटा पंचायत के बेंदा गांव से शंख ध्वनि और कीर्तन मंडली के साथ श्री श्री रसिक जीवन मंदिर से मूर्ति लाया गया. संकीर्तन के सदस्यों ने बताया कि सुबह से शाम प्रसाद वितरण किया जाएगा. संकीर्तन में शामिल पश्चिम बंगाल एवं ओड़िशा के पुरुष कीर्तन दल द्वारा कीर्तन किया जाएगा.



