गालूडीह: घाटशिला एसडीपीओ अजित कुमार कुजूर ने शुक्रवार को गालूडीह थाना का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई और कामकाज व्यवस्था का जायजा लिया. थाना कार्यालय, मालखाना और हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया. (नीचे भी पढे)
अभिलेखों का रख रखाव तथा अपराध नियंत्रण की व्यवस्था की जांच की. साथ ही थाना प्रभारी कुमार इंद्रेश व अन्य पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. उन्होंने थाना में लंबित पड़े मामलों को जल्द निपटारा करने की बात कही. इस मौके पर एसआई अजय बागे व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.



