गालूडीह: जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज के विद्यार्थी मंगलवार को बड़ाखुर्शी पंचायत के दारिसाई और घुटिया सबर बस्ती पहुंचे. विद्यार्थियों ने सबर बस्ती का सर्वे किया. इस दौरान आदिम जनजाति सबरों को स्वच्छता, स्वास्थ्य और शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया गया. (नीचे भी पढ़े)
साथ ही प्रश्नोत्तरी प्रपत्र द्वारा विभिन्न प्रकार के महत्वपूर्ण बातों की जानकारी ली गयी. विद्यार्थियों ने आधार कार्ड, राशन कार्ड, वोटर कार्ड, जॉब कार्ड, पेंशन योजना आदि की जानकारी ली. विद्यार्थियों को आदिम जनजाति सबरों के जीवन से जुड़ी सभी पहलुओं को जानने का अवसर मिला. इस मौके पर पंचायत सचिव मानस पाल, सेविका दीपाली सिंह, सहिया पार्वती दास, वार्ड सदस्य सुशांत सिंह आदि उपस्थित थे.











